भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बोले पूर्व मन्त्री सतीश द्विवेदी

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बोले पूर्व मन्त्री सतीश द्विवेदी
भाजपा की नीति-रीति को आमजन तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका
कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बनती है पार्टी की सरकार: डॉ सतीश द्विवेदी

गोरखपुर आज रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति/योजना बैठक जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मन्त्री डॉ सतीश द्विवेदी उपस्थित थे। कार्यसमिति बैठक की शुरुआत भारत माता व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पाञ्जलि अर्पित कर वन्दे मातरम गीत उद्बोधन से की गयी।
मुख्य अतिथि डॉ सतीश द्विवेदी ने अपने सम्बोधन के शुरुआत में पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि भाजपा कार्यकार्य आधारित पार्टी है जो निरन्तर संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करता है। भाजपा की रीति और नीति को धरातल पर जन-जन तक पहुँचाने का काम संगठन कार्यकर्ता करता है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही संगठन सरकार के रूप में नेतृत्व करती है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों का नेतृत्व करने वाली एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के बदौलत समाज व राष्ट्र की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करती है। इसी कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है।
बैठक की प्रस्तावना रखते हुए जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि 07 मई को सभी मण्डलों की बैठकें कर लेनी है आगामी 17 व 18 मई को जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा। संचालन भाजपा जिला महामन्त्री योगेश प्रताप सिंह ने किया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय, अशोक सिंह, युधिष्ठिर सिंह, डॉ आरडी सिंह, हरिकेश राम त्रिपाठी, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, पिपराइच विधायक महेन्द्रपाल सिंह, बासगाँव विधायक डॉ विमलेश पासवान, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक सन्त प्रसाद, महन्त सिंह, राधेश्याम सिंह, विभ्राट चन्द कौशिक, मायाशंकर शुक्ल, राजाराम कन्नौजिया, चंचला शुक्ला, के एम मझवार सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य गण उपस्थित थे।



