ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण आरम्भ

ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण आरम्भ

गोरखपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) प्रशिक्षण के प्रथम बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को विधिवत शुरू हुआ। प्रशिक्षण 20 से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान विकसित करने के लिए प्रभावी शिक्षण विधियों और गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों में भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के विकास, गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण, शिक्षण सामग्री के प्रभावी प्रयोग तथा आकलन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों को बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुरूप सरल, रोचक और आनंददायी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पाण्डेय के निर्देशन में एआरपी टीम ने प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संदर्भदाता के रूप में विजय प्रताप, श्याम नरेश, पंकज त्रिपाठी, रंजीत जायसवाल एवं मो. जियाउल हक ने विभिन्न विषयों पर शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
डायट गोरखपुर के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बीआरसी बांसगांव पहुंचकर प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से एफएलएन प्रशिक्षण एवं उसकी उपयोगिता पर बातचीत की तथा इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एफएलएन का उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों की पढ़ने, समझने, लिखने तथा बुनियादी गणितीय अवधारणाओं को मजबूत करना है।
प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे विद्यालय में एफएलएन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में अकील अहमद, विजेंद्र नायक, सचिन यादव, राजेश वर्मा, अनूप कुमार सिंह, देवराज सिंह, चंद्र प्रकाश प्रजापति, चंद्रशेखर कुंवर, विजय बहादुर, साधना सिंह, सरफराज अनवर, अमित कुमार त्रिपाठी, पुष्पा सिंह, माया यादव, निशा साहनी, अंजू सिंह, ममता यादव, मेहजमीन बानो, रंजना पांडेय, नम्रता मिश्रा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। बीआरसी कर्मचारी राजेश सिंह, मनोज यादव, ईश्वर दयाल एवं चन्द्रकेश सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।



