बिरनो (गाजीपुर) : बिरनो पुलिस ने दो फरार आरोपियों के खिलाफ कराई उद्घोषणा

बिरनो पुलिस ने दो फरार आरोपियों के खिलाफ कराई उद्घोषणा
न्यायालय ने 22 सितंबर तक पेश होने का दिया अवसर, हाजिर न होने पर होगी अग्रिम कार्रवाई
बिरनो (गाजीपुर), 25 अगस्त 2026। थाना बिरनो पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील से बच रहे दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 84 के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फरार हैं अथवा गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वयं को छिपा रहे हैं।पुलिस के मुताबिक मु0अ0सं0 139/2026 में धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 333, 109(1), 118(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत ग्राम बीरबलपुर मठिया निवासी जुगुनू उर्फ राकेश यादव पुत्र अम्बिका यादव तथा अम्बिका यादव पुत्र स्व. रामनरेश यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है।मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट, त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या-01 द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस द्वारा वारंट की तामील का प्रयास किए जाने पर दोनों आरोपियों के फरार होने अथवा गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपे होने की जानकारी सामने आई।इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने धारा 84 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। उद्घोषणा के माध्यम से दोनों आरोपियों को निर्देशित किया गया है कि वे न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए 22 सितंबर 2026 या उससे पूर्व उपस्थित हों।पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

