बार एसोसिएशन ने लखनऊ नगर निगम की कार्रवाई का किया विरोध

बार एसोसिएशन ने लखनऊ नगर निगम की कार्रवाई का किया विरोध
लखनऊ। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सेंट्रल बार एसोसिएशन ने आम सभा बुलाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल की अध्यक्षता में महामंत्री अवनीश कुमार दीक्षित ने बैठक की। इसमें बार एसोसिएशन ने कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। लखनऊ के न्यायालय के अधिवक्ताओं ने 18 से 20 मई तक पूर्णता अवकाश पर रहने की घोषणा की। 20 मई को दो बजे सेंट्रल बार एसोसिएशन की एक और बैठक होगी। इसमें सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में इसका भी प्रस्ताव रखा गया कि वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के दोषी थानाध्यक्ष ठाकुरगंज ओमवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लाठीचार्ज में घायल व अस्पताल में भर्ती अधिवक्ताओं को सेंट्रल बार एसोसिएशन इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।



