Breaking Newsभारत

फतेहपुर : चांदपुर थाना की अमौली चौकी में तैनात उपनिरीक्षक अभिनाश कुमार मिश्रा ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चांदपुर थाना की अमौली चौकी में तैनात उपनिरीक्षक अभिनाश कुमार मिश्रा ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर। ईमानदार पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चाँदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

थाना चाँदपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 84/2026 धारा 108 बीएनएस से संबंधित मामले में अमौली चौकी इंचार्ज अभिनाश कुमार मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त छोटू उर्फ अर्पित पुत्र स्वर्गीय गोविन्द निवासी ग्राम निहरापारा थाना सजेती जनपद कानपुर नगर, पिंकी पुत्री स्वर्गीय गोविन्द पत्नी विजय, विजय पुत्र प्रीतम तथा रिंकी पत्नी सत्यनारायण निवासीगण ग्राम कुलखेड़ा थाना चाँदपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल लवकेश कुमार, कांस्टेबल धीरज सिंह यादव तथा महिला कांस्टेबल ममता गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Balram Singh
India Now24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button