Breaking Newsभारत

फतेहपुर : बुलडोजर बाबा की मंशा पर खरे उतर रहे है जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक

बुलडोजर बाबा की मंशा पर खरे उतर रहे है जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के कार्यकाल में कानून व्यवस्था हुई पूर्व के मुकाबले अधिक बेहतर

फतेहपुर। जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बुलडोजर बाबा की मंशा पर खरे उतरते हेतु कानून व्यवस्था को जनपद में बेहतर व अधिक मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। मालूम रहे कि पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा फतेहपुर पुलिस विभाग में पूर्व में 30 उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए थे महज दो हफ़्ते भी नहीं बीत पाए कि उनके द्वारा एसओजी टीम व इंटेलिजेंस टीम का भी खंडन कर पुनर्गठन करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक द्वारा विभाग में एसओजी टीम और इंटेलिजेंस टीम का फिर से गठन किया जाएगा जो कि पुलिस अधीक्षक की मंशा के अनुरूप होगी और उनकी मंशा पर खरे उतरने का काम करेगी जिससे जनपद में कानून और सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी। गौरतलब बात तो यह है कि पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही का खौफ पुलिस कर्मियों के दिलों में इस कदर समा चुका है कि पुलिस कर्मियों में फूर्ति और अपने कार्य के प्रति निष्ठा भी देखी जा सकती है इसका कारण यह है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा लापरवाह पुलिस कर्मियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके चलते जनपद में कानून व्यवस्था पूर्व से अधिक बेहतर हुई है। और उन्होंने पुलिस कर्मियों को साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी भी पुलिस कर्मी द्वारा किसी भी पीड़ित का शोषण किया गया या कार्य के प्रति लापरवाही बढ़ती गई तो किसी भी पुलिस कर्मी को बक्सा नहीं जाएगा उस पर कठोर कार्यवाही कर उसे पद मुक्त करने का काम किया जाएगा।

Balram Singh
India Now24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button