क्राइमभारत

,पीड़िता के घर के पास से आरोपी गिरफ्तार गहमर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त को दबोचा

,पीड़िता के घर के पास से आरोपी गिरफ्तार गहमर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त को दबोचा

 

गहमर, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पीड़िता के घर के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार थाना गहमर में मु0अ0सं0 209/2026, धारा 69/89/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। इसी मामले में वांछित अभियुक्त सज्जाद खान पुत्र शकील खान, निवासी ग्राम छाता करारी, थाना व जिला भभुआ, बिहार, हाल पता वार्ड नंबर-6 शकुंतला नगर, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।बताया गया कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के घर के पास पहुंचकर अभियुक्त सज्जाद खान को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 23 वर्ष है। उसके विरुद्ध थाना गहमर में संबंधित मुकदमे के अलावा कोई अन्य आपराधिक इतिहास पुलिस द्वारा प्रेस नोट में नहीं बताया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button