Breaking Newsभारत

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बांसगांव में विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने किया वृक्षारोपण

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बांसगांव में विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने किया वृक्षारोपण

बांसगांव। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बांसगांव में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ साथ एक वृक्ष माँ के नाम के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान रहे। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह सभासद,उप जिलाधिकारी प्रदीप सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार भारती, खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री संग्राम सिंह बीआरसी के वरिष्ठ सहायक राजेश सिंह,प्रभारी प्रधानाध्यापिका मांडवी सिंह
सहायक अध्यापक /अध्यापिका रंजीता सिंह,तारा गुप्ता, रणजीत सिंह, निवेदिता सिंह विजय विक्रम सिंह, अनूप सिंह, अभिषेक यादव , कंप्यूटर अनुदेशक धर्मेंद्र यादव, मंजरुल इस्लाम खान भाग्यलक्ष्मी,प्रियंका सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, अकील अहमद, मोहम्मद रजा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी के हरित एवं स्वच्छ वातावरण के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button