महंत रामाश्रय दास की जी कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण, छात्राओं ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

महंत रामाश्रय दास की जी कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण, छात्राओं ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

प्रदेश सरकार की आह्वान पर एवं माननीय कुल सचिव डॉ विनोद कुमार सिंह के आदेश के क्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज महंत रामाश्रय दास की जी कॉलेज में प्रचार्य प्रो बृजेश जायसवाल के निर्देशन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के सुरूआत में प्रो संजय कुमार ने महाविद्यालय के बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल तथा छाया देते है , अतः हमें न सिर्फ पेड़ लगाने चाहिये बल्की उसकी देखभाल भी करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में कॉलेज की एनसीसी कैडेटस के साथ स्काउट गाइड रोवर्स रेंजर्स और एनएसएस की स्वयंसेवक छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी छात्राओं ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।
प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्राओं की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की देखभाल करने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रदीप कुमार, रोवेर्स और रेंजर्स अधिकारी डॉ राजेस केसरी और सुश्री संध्या गुप्ता तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ शेषनाथ यादव के साथ अन्य शिक्षक बंधु तथा गैर-शिक्षण कर्मचारी डॉ अमित सिंह, शिवम पांडेय, बुद्धि सागर सिंह, संजय सिंह, हरिकेश यादव तथा अकबर अली के साथ अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।



