दुल्लहपुर (गाजीपुर) : नारी शक्ति बंधन अधिनियम के समर्थन में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

नारी शक्ति बंधन अधिनियम के समर्थन में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। विधानसभा जखनिया क्षेत्र के ग्राम देवा स्थित आर.एस. पैरामेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नारी शक्ति बंधन अधिनियम के समर्थन में जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर श्रीमती सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण, तथा कन्या सुमंगला योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम को शीघ्र लागू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा सकें।कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, डॉ. साधना तिवारी, रीना सिंह, नीलम चौबे सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं को जागरूक होने का आह्वान किया।संगोष्ठी की अध्यक्षता रेखा सोनकर ने की। कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।



