Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो महिलाएं घायल, चालक नशे में बताया गया

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो महिलाएं घायल, चालक नशे में बताया गया

जखनिया (गाजीपुर)। भुड़कुंडा कोतवाली क्षेत्र के साहापुर सोमरराय गांव अंतर्गत कूदनीपुर में शनिवार को सड़क हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि जखनिया बाजार से घर लौटते समय यह हादसा हुआ।जानकारी के अनुसार, कूदनीपुर निवासी अनीता बनवासी और सरोज बनवासी बाजार से अपने घर वापस जा रही थीं। जैसे ही वे मार्केटिंग गोदाम के पास पहुंचीं, उसी दौरान हुसनपुर गांव निवासी सुनील बनवासी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से पीछे से आकर टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।घटना की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। स्वजन जितेंद्र सहित अन्य लोगों ने घायलों का हाल जाना। चिकित्सकों के अनुसार दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया गया है, जबकि उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button