Breaking Newsभारत

दुकानदारों की मनमानी: सीएम योगी की हिदायत बेअसर, महंगे दामों पर बिक रही चीनी

दुकानदारों की मनमानी: सीएम योगी की हिदायत बेअसर, महंगे दामों पर बिक रही चीनी

​लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बावजूद बाजार में मुनाफाखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री लगातार बड़े व्यापारियों और जमाखोरों को खाद्य पदार्थों का अवैध भंडारण न करने की नसीहत दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसका सीधा असर खुदरा बाजारों में देखने को नहीं मिल रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक ढिलाई और मुनाफाखोरों की मनमानी के कारण आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। फुटकर बाजारों में दुकानदार मनमाने दामों पर सामान बेच रहे हैं। स्थिति यह है कि बाजारों में चीनी 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक के ऊंचे दामों पर बेची जा रही है।

स्थानीय खरीदारों का कहना है कि सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। बड़े व्यापारियों द्वारा गोदामों में माल डंप करने और आपूर्ति कम दिखाने के कारण फुटकर कीमतों में उछाल आया है। जनता ने मांग की है कि केवल बयान जारी करने के बजाय प्रशासन को धरातल पर उतरकर मुनाफाखोरों और कालाबाजारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आम उपभोक्ता को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button