Breaking Newsभारत

त्योहारों से पहले गोरखपुर पुलिस का ‘सिक्योरिटी प्लान

त्योहारों से पहले गोरखपुर पुलिस का ‘सिक्योरिटी प्ला

बाजारों में उतरी मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम

घण्टाघर, रेती और पाण्डेयहाता में पुलिस का पैदल मार्च, सादे कपड़ों में भी निगरानी—अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

गोरखपुर। नागपंचमी, रक्षाबंधन समेत आगामी त्योहारों को लेकर गोरखपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। त्योहारों के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस की सक्रियता का असर प्रमुख बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर एसपी सिटी निमिष पाटिल के पर्यवेक्षण और सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के नेतृत्व में थाना राजघाट पुलिस लगातार प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में थाना राजघाट प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने घण्टाघर, रेती और पाण्डेयहाता क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस
पुलिस टीम ने बाजारों में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी की। संदिग्ध गतिविधियों और मनचलों पर नजर रखने के साथ ही टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों से भी संवाद किया। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को पहले ही रोकना है।

*सादे कपड़ों में भी तैनात हैं पुलिसकर्मी*

त्योहारों के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अराजकता फैलाने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है। बाजारों में लगातार पैदल गश्त और निगरानी के साथ पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर है, जो कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
*पुलिस का साफ संदेश—त्योहार मनाएं, लेकिन कानून न तोड़ें*

पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि त्योहारों की आड़ में छेड़छाड़, अराजकता, हुड़दंग या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राजघाट पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही आम लोगों, खासकर महिलाओं और युवतियों में भी सुरक्षा का भरोसा बढ़ रहा है। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button