Breaking Newsभारत

जिला कांग्रेस कमेटी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया

जिला कांग्रेस कमेटी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। इसी क्रम में इंदिरा बाल विहार परिसर के अंदर जिला अध्यक्ष द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी का असमय निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में भारत को आधुनिक, प्रगतिशील और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,संचार,शिक्षा और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।राजीव गांधी ने देश की एकता,अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा। उनके विचार और देश के प्रति उनका समर्पण आज भी कांग्रेसजनों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।इस अवसर पर कमांडो कमल किशोर,जिला मीडिया सेल अध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव,प्रमोद नायक सतेंद्र निषाद,श्रीश उपाध्याय,डॉ.चिन्मय पाण्डेय,राजीव कुमार पाण्डेय,संतोष उपाध्याय, विशाल त्रिपाठी,हजारी लाल जायसवाल,ज्ञानेंद्र शाही,विक्रमादित्य,गणेश मिश्रा,प्रदीप नाथ शुक्ल,प्रभाकर राय,पानमती शर्मा,पूनम पाण्डेय,मोहम्मद इरफान,गणेश पाण्डेय,रामकिशुन यादव,हौशीला पाण्डेय,रामनगीना साहनी,राम समुझ सावरा,शिवम् सिंह,सूर्यनारायण राव,अर्जुन सिंह,सुनील सिंह,दिनेश सिंह,आदि कांग्रेसजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button