जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष ने दीं देशवासियों को शुभकामनाएं

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष ने दीं देशवासियों को शुभकामनाएं
गोरखपुर।आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब पदाधिकारी और सदस्यों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष, ओंकार धर द्विवेदी महामंत्री पंकज श्रीवास्तव और पूर्व उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि आज देश आजादी का पर्व मना रहा है। स्वतंत्रता की कीमत वही समझ सकता है जिसने कभी गुलामी का दौर देखा हो। हम सभी बेहद भाग्यशाली हैं कि हमने आजाद भारत में जन्म लिया है।
उन्होंने आगे कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी के बाद मिली यह आजादी हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आज का दिन उन सभी महान बलिदानियों को याद करने और नमन करने का दिन है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने सभी पत्रकार साथियों के साथ मिलकर इस जश्न को हर्षोल्लास के साथ मनाया और आने वाली पीढ़ियों से भी आजादी के इस पर्व को इसी तरहउमंग और गर्व के साथ मनाते रहने का आह्वान किया।
