जनगणना 2027: ‘OTP क्यों बताएं…फ्रॉड हो जाएगा’, टाइल्स-कार बताने से हाउस टैक्स बढ़ जाएगा; लोगों का डर

जनगणना 2027: ‘OTP क्यों बताएं…फ्रॉड हो जाएगा’, टाइल्स-कार बताने से हाउस टैक्स बढ़ जाएगा; लोगों का डर
नथमलपुर में एक परिवार में गणना के दौरान उनसे प्रगणक ने सवाल पूछा कि आपके घर में फर्श कैसा है? आपके यहां कार है कि नहीं। उनके घर में टाइल्स लगा था और सामने कार खड़ी थी लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि अगर ये दोनों बता दिया तो हाउस टैक्स बढ़ जाएगा। प्रगणक के समझाने पर भी वे नहीं माने और यही जवाब लिखवाया।
जनगणना में मकानों को गिनने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान घर-घर जाकर प्रगणक 33 सवाल पूछ रहे हैं। आखिरी सवाल में ज्यादातर लोग फंस जा रहे हैं। इसमें पूछा गया है कि परिवार के सदस्य कौन सा अनाज खाते हैं। बहुत सारे लोगों का जवाब है कि हम रोटी-चावल दोनों खाते हैं। इसमें से एक कैसे बता सकते हैं।
शुक्रवार को दोपहर एक बजे रामनगर में प्रगणक अंकिता सिंह घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही थीं। विनोद कुमार के घर पर वह सवालों के जवाब पूछ रही थीं। इसी दौरान आखिरी सवाल पूछा कि परिवार में उपयोग किए जाने वाला मुख्य अनाज क्या है? इसके विकल्प बताया कि गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा या कुछ अन्य। इसपर उन्होंने बताया कि वे गेहूं और चावल दोनों ज्यादा खाते हैं। इसमें से एक कैसे बता दें।
शिक्षिका ने कहा कि उन्हें कोई एक विकल्प बताना है। इसके बाद भी वे अड़े रहे। बाद में उन्होंने कहा कि चावल ज्यादा खाते हैं। शुक्रवार से शुरू हुई मकानों की गणना में प्रगणकों को सबसे ज्यादा दिक्कत मैप की वजह से हुई। प्रशासन की ओर से जो मैप उन्हें दिया गया है, मौके पर जाने पर स्थिति कुछ और ही मिल रही है।जहां पर रास्ता दिखाया गया है वहां पर कोई सड़क ही नहीं है। गोरखनाथ इलाके के रामनगर में गणना के लिए पहुंचीं प्रगणक मनिता देवी के मैप में केदारनाथ यादव के मकान के बाद रास्ता दिखाया गया है लेकिन वहां पर कोई सड़क ही नहीं मिली।
ओटीपी क्यों बताएं, फ्रॉड हो जाएगागणना के लिए हर परिवार से एक ओटीपी लेना है। प्रगणक के पहुंचने पर बहुत सारे लोग भरोसा ही नहीं कर रहे कि वे जनगणना के लिए आए हैं। टोपी और बैग के बावजूद लोग मान नहीं रहे। अंकिता सिंह ने बताया कि ओटीपी मांगने पर लोगों का कहना है कि वे क्यों बताएं। इससे उनके साथ फ्रॉड हो सकता है।स्वगणना कर दिया तो दो मिनट में हो गया कामसूरजकुंड पावरहाउस के पास अशोक कुमार के घर प्रगणक संगीता पहुंची थीं। अशाेक ने पहले ही स्वगणना कर ली थी। इस वजह से उनसे संबंधित आईडी लेकर नोट कर लिया। इससे उनका काम दो मिनट में हो गया।
टाइल्स और कार बता देंगे तो बढ़ जाएगा हाउस
टैक्स….नथमलपुर में एक परिवार में गणना के दौरान उनसे प्रगणक ने सवाल पूछा कि आपके घर में फर्श कैसा है? आपके यहां कार है कि नहीं। उनके घर में टाइल्स लगा था और सामने कार खड़ी थी लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि अगर ये दोनों बता दिया तो हाउस टैक्स बढ़ जाएगा। प्रगणक के समझाने पर भी वे नहीं माने और यही जवाब लिखवाया।एक मकान में सात परिवारगोरखनाथ क्षेत्र के रामनगर में एक मकान में गणना के लिए पहुंचीं प्रगणक उस वक्त हैरान रह गईं जब उसमें सात परिवार मिले। सदस्यों की संख्या करीब 50 थी। इसी तरह एक और मकान में छह परिवार थे। सब एक ही व्यक्ति के बेटों का परिवार था। उनका किचन बंटा हुआ था।
कुछ अंदर नहीं आने दे रहे तो कुछ पानी भी पिला रहेगणना के लिए पहुंचे प्रगणकों को बहुत सारे लोग घर के अंदर तक नहीं बुला रहे। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अंदर बैठाकर पानी पिला रहे हैं। नथमलपुर में गणना के लिए गईं अंकिता सिंह को प्रदीप श्रीवास्तव के परिवार ने घर में बैठाया। उन्हें पेठा खिलाकर पानी पिलाया और उसके बाद सभी सवालों के जवाब दिए। कुछ लोगों ने खजूर भी खिलाया।ऐप में भी आई गड़बड़ीप्रगणकों को दिए गए एचएलओ ऐप में शुक्रवार को कई तरह की गड़बड़ियां भी देखने को मिलीं। उसमें एचई आईडी काम न करने की शिकायत मिली। कई प्रगणक इसकी वजह से काम नहीं कर पाए।सुबह-शाम जुटा रहे जानकारीदिन में तेज धूप के कारण ज्यादातर प्रगणक सुबह और शाम के समय ही अपने क्षेत्र में जाकर जानकारी जुटा रहे हैं। इसमें एक फायदा और मिल रहा है कि सुबह के समय परिवार के सभी सदस्य मिल जा रहे हैं।



