Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : स्वर्गीय भानु पहलवान की स्मृति में नागपंचमी पर सजा विराट दंगल: हरियाणा और वाराणसी के पहलवानों ने दिखाए रोमांचक दांव-पेच

स्वर्गीय भानु पहलवान की स्मृति में नागपंचमी पर सजा विराट दंगल: हरियाणा और वाराणसी के पहलवानों ने दिखाए रोमांचक दांव-पेच

जखनिया (गाजीपुर):क्षेत्र के ग्राम सभा अलीपुर मदंरा के (बरीयां) गांव में नागपंचमी के पावन पर्व पर आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता में देश प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने अपने लाजवाब दमखम का प्रदर्शन किया। हरियाणा और वाराणसी के पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों में एक से बढ़कर एक रोमांचक दांव-पेच देखने को मिले, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

अतिथियों और पहलवानों का हुआ सम्मान,कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक स्व. भानु पहलवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजक शिवानंद पहलवान,समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, और विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू सहित अन्य गणमान्य लोगों ने आंगतुक पहलवानों और पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

रोमांचक मुकाबलों और अखाड़े की सुगबुगाहट

शाम तक चली इस कुश्ती प्रतियोगिता में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही, जो लगातार तेज आवाज और तालियों के साथ पहलवानों का हौसला बढ़ाती नजर आई। मऊ के आरिफ और वाराणसी के रिंकू के बीच का मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। हालांकि, मुकाबले के दौरान कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति बनी और रेफरी पर गलत फैसले का आरोप लगाते हुए गहमागहमी का माहौल उत्पन्न रहा। स्थिति को संभालते हुए आयोजकों ने सूझबूझ का परिचय दिया और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मुकाबला दोबारा कराया।

इन पहलवानों ने भी आजमाई ताकत,प्रतियोगिता के दौरान मदंरा के बलवंत, सन्नी, सेवक, करम पुर के विशाल और गाजीपुर के गौतम सहित कई अन्य नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी ताकत और कुश्ती कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अंकुर, अरविंद, छेदी, अशोक, प्रदीप, झगरू और धर्मेंद्र जैसे स्थानीय सहयोगियों का विशेष योगदान रहा, जबकि मुकाबले की रेफरी की जिम्मेदारी बनारसी यादव, वीरेंद्र पहलवान और शंभू पहलवान ने बखूबी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button