Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : भाजपा मंडल प्रथम की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

भाजपा मंडल प्रथम की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

जखनिया (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रथम की मासिक बैठक ग्राम पंचायत सचिवालय जखनिया में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने की, जबकि मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिला मंत्री संतोष चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा वंदे मातरम् के साथ किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी संतोष चौहान ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सेक्टर एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहना चाहिए।युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क स्थापित कर उनकी सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों को डिजिटल प्लेटफॉर्म सरल ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण एवं परीक्षा में शामिल होने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सरल ऐप से जुड़कर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करे तथा उसे आम जनता तक पहुंचाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मासिक मंडल बैठकों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

अपने संबोधन के अंत में प्रमोद वर्मा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा, “वक्त कम है, जितना दम है लगा दो। कुछ लोगों को हम जगाते हैं, कुछ लोगों को आप लोग जगा दो और उत्तर प्रदेश में पुनः डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाएं।”बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, महामंत्री पीयूष सिंह, पंकज कुमार सिंहा, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, युवा मोर्चा प्रशांत सिंह, किसान मोर्चा शैलू सिंह, शंभूनाथ पांडेय, विनय सिंह, मृदुला पांडेय, अरविंद चौहान, गप्पू सिंह, रामाश्रय पांडेय, विशेष कुमार, नलनीश सिंह, बलबीर, दिग्विजय राजभर, शिब्बू सिंह, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button