Breaking Newsभारतराजनीति

जखनिया, गाजीपुर : जनता दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के समाधान में जुटे रहे विधायक बेदी राम

जनता दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के समाधान में जुटे रहे विधायक बेदी राम

जखनिया, गाजीपुर। जनपद गाजीपुर की 373 विधानसभा जखनिया क्षेत्र के हंसराजपुर स्थित विधायक कार्यालय पर बुधवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

भीषण गर्मी के बावजूद सुबह 9 बजे से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए महिला एवं पुरुष अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंचने लगे। कार्यालय हाल में लंबी कतारें और लोगों की भीड़ विधायक की लोकप्रियता तथा जनता के बीच उनकी सक्रिय कार्यशैली की चर्चा का विषय बनी रही।बताया जाता है कि विधायक बेदी राम प्रतिदिन जनता दर्शन के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से सीधे वार्ता कर आवश्यक निर्देश देते हैं।

बुधवार को भी विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।जनता दर्शन में पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि विधायक बेदी राम क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते हैं। लोगों ने चर्चा करते हुए कहा कि सुबह से दोपहर तक विधायक लगातार फरियादियों की समस्याएं सुनते रहे और जब तक अंतिम व्यक्ति की बात नहीं सुन ली, तब तक विश्राम नहीं किया। यही वजह है कि क्षेत्र में लोगों के बिच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

भीषण गर्मी में भी विधायक का जनता के बीच सक्रिय रहना और समस्याओं के समाधान को लेकर तत्परता लोगों को काफी प्रभावित कर रही है। ग्रामीणों ने विधायक की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह जनता के बीच रहकर कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि हैं।इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज दुबे, विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार, शिवकुमार भारती, दीपक कुमार, शैलेंद्र सिंन्हा, नरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button