Breaking Newsभारतव्यापार

जखनिया, गाजीपुर : जखनिया बाजार में ‘सैनिक खाद एवं बीज भंडार’ का भव्य उद्घाटन

जखनिया बाजार में ‘सैनिक खाद एवं बीज भंडार’ का भव्य उद्घाटन

जखनिया, गाजीपुर।गाजीपुर जनपद के तहसील जखनिया अंतर्गत जखनिया बाजार स्थित दक्षिणी केबिन पर आज ‘सैनिक खाद एवं बीज भंडार’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती गिरिजा यादव ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।इस अवसर पर प्रतिष्ठान की प्रोपराइटर वंदना यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि उनके यहां किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के उन्नत बीज, खाद एवं पशु आहार की विभिन्न वैरायटी उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और किसानों को केवल प्रमाणित एवं उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद ही उपलब्ध कराए जाएंगे।वंदना यादव ने यह भी आश्वस्त किया कि किसानों और ग्राहकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे उन्हें एक ही स्थान पर कृषि से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं सहजता से मिल सकें।उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व सैनिक योगेंद्र यादव, पूर्व सैनिक रामविलास यादव, लखनदार यादव, संतोष मौर्य, गौरव यादव, सुमित यादव, प्रधान अकबरपुर, चंदन बीज भंडार के प्रोपराइटर चंदन यादव, दीपक यादव सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नए प्रतिष्ठान के उद्घाटन पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button