भारतराजनीति

जखनियां में बिजली आपूर्ति बदहाल, तीन दिन से रात में कम आ रही बिजली

तहसील मुख्यालय के पास स्थित विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति में सुधार की मांग, संघर्ष समिति ने दी धरना-प्रदर्शन और अनशन की चेतावनी

जखनियां में बिजली आपूर्ति बदहाल, तीन दिन से रात में कम आ रही बिजली

तहसील मुख्यालय के पास स्थित विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति में सुधार की मांग, संघर्ष समिति ने दी धरना-प्रदर्शन और अनशन की चेतावनी

जखनियां, गाजीपुर। तहसील मुख्यालय के पास स्थित विद्युत सब स्टेशन से पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाते हुए सर्वदलीय तहसील विकास एवं जन कल्याण संघर्ष समिति ने विद्युत विभाग से तत्काल आपूर्ति में सुधार की मांग की है। समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि रात के समय बहुत कम बिजली आने से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों का सोना-जागना तक मुश्किल हो गया है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ से उनकी बातचीत हुई है, लेकिन अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग प्रथम, गाजीपुर से संपर्क करने का प्रयास करने पर मोबाइल फोन नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से पुनः संपर्क कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।समिति अध्यक्ष ने कहा कि इस समय क्षेत्र में अच्छी बारिश होने के कारण लोगों के पंपिंग सेट और ट्यूबवेल भी नहीं चल रहे हैं। ऐसे में विद्युत आपूर्ति पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम लोड होने के बावजूद बिजली की स्थिति खराब रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शासन-प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराने तथा निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।देवनारायण सिंह ने चेतावनी दी कि यदि विद्युत आपूर्ति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो सर्वदलीय तहसील विकास एवं जन कल्याण संघर्ष समिति आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होगी। इसके तहत धरना-प्रदर्शन और अनशन भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।समिति ने क्षेत्रीय जनता की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर जखनियां क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button