Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : भुड़कुड़ा महाविद्यालय में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न, 66 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

भुड़कुड़ा महाविद्यालय में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न, 66 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

जखनियां (गाजीपुर), 30 जुलाई। क्षेत्र के प्रतिष्ठित महंत रामाश्रय दास पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय, भुड़कुड़ा में गुरुवार को सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस के रूप में पहचान रखने वाली राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया का आयोजन गाजीपुर एनसीसी बटालियन द्वारा किया गया, जिसमें कुल 66 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।चयन प्रक्रिया गाजीपुर बटालियन के प्रशिक्षित अधिकारियों की देखरेख में संपन्न कराई गई। अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण दौड़ के माध्यम से किया गया, वहीं सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई। बटालियन अधिकारियों ने बताया कि शारीरिक परीक्षण एवं लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के मूल्यांकन के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार आगामी कुछ दिनों में चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।भर्ती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भुड़कुड़ा थाना पुलिस की टीम मौके पर तैनात रही। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण एवं अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जखनियां की मेडिकल टीम भी पूरे समय मौजूद रही। भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button