Breaking Newsभारतराजनीति

गाजीपुर : गाजीपुर को मुख्यमंत्री योगी की 692 करोड़ की सौगात, 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

गाजीपुर को मुख्यमंत्री योगी की 692 करोड़ की सौगात, 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मोहम्मदाबाद की जनसभा में लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र, विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र व डेमो चेक, विकास और सुशासन को बताया सरकार की प्राथमिकता

गाजीपुर, 30 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान मोहम्मदाबाद तहसील स्थित नवीन मंडी स्थल पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए 692 करोड़ रुपये की लागत से 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र और सांकेतिक डेमो चेक भी वितरित किए।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री कैशलेस योजना, पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, अचल अवशेष प्रबंधन योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर वीरों, संतों और राष्ट्रभक्तों की भूमि है। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं का लाभ गाजीपुर, जखनियां, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। उन्होंने जनता से ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनने की अपील की जो विकास और जनहित के लिए कार्य करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर अब आध्यात्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। पौहारी बाबा आश्रम, भगवान परशुराम और महर्षि जमदग्नि से जुड़े स्थलों के विकास पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, फोरलेन सड़कों और बेहतर सड़क नेटवर्क से गाजीपुर की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार हुआ है तथा अब लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर की यात्रा पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार राष्ट्रनायकों को सम्मान देने और विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, वीर अब्दुल हमीद सहित गाजीपुर के वीर सैनिकों और साहित्यकारों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए रोजगार, स्टार्टअप, ओडीओपी, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, ऋण माफी और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला और युवा—इन चार वर्गों के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित गाजीपुर के निर्माण में जनसहभागिता का आह्वान किया।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक बेदीराम, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल’, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button