जखनियां, गाजीपुर : भिवंडी महाराष्ट्र से घर के लिए निकला युवक लापता, परिजनों ने मदद की अपील

भिवंडी महाराष्ट्र से घर के लिए निकला युवक लापता, परिजनों ने मदद की अपील

जखनियां, गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के माखनपुर गांव निवासी घुरहू अंसारी के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार घुरहू अंसारी 15 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के भिवंडी से अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंच सके हैं।लापता युवक के संबंध में जारी सूचना में बताया गया है कि उनका घर ग्राम माखनपुर, पोस्ट सदरजहांपुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर में है। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चल पाने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रभाकर जयसवाल एवं परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को घुरहू अंसारी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल 7267945214 नंबर पर संपर्क कर सूचना दें। साथ ही सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई है, ताकि युवक का शीघ्र पता लगाया जा सके।



