जखनियां/गाजीपुर : पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को भुड़कुड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को भुड़कुड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
लूलापुर पुलिया के पास से दबोचा गया 51 वर्षीय अभियुक्त, बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में थी तलाश
जखनियां/गाजीपुर, 14 जुलाई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 172/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त नन्दलाल राम (51 वर्ष) पुत्र समृत राम, निवासी ग्राम लूलापुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त को 14 जुलाई 2026 को सुबह 11:15 बजे लूलापुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा एक नाबालिग पीड़िता से संबंधित है, जिसकी पहचान गोपनीय रखते हुए काल्पनिक नाम का प्रयोग किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह एवं कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।



