जखनियां/गाजीपुर : भुड़कुड़ा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

भुड़कुड़ा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर काली माता मंदिर के पास हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
जखनियां/गाजीपुर, 14 जुलाई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजमणि सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश कुमार (22 वर्ष) पुत्र रविंद्र राम, निवासी ग्राम गौरा खास, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को चौजा खास पुल के पास स्थित काली माता मंदिर के समीप मंगलवार तड़के करीब 3:10 बजे गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना भुड़कुड़ा में मु.अ.सं. 173/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजमणि सरोज, कांस्टेबल अमन निर्मल, कांस्टेबल संजय यादव तथा आरक्षी चालक राज पटेल शामिल रहे।



