Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : गांव-गांव पहुंच रहा प्रचार वाहन, 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए PLVs कर रहे जागरूक

गांव-गांव पहुंच रहा प्रचार वाहन, 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए PLVs कर रहे जागरूक

जखनियां/गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के निर्देश पर आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विधिक साक्षरता एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पैरालीगल वॉलिंटियर्स (PLVs) गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को लोक अदालत के लाभ और सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के निस्तारण की जानकारी दे रहे हैं।अभियान के लिए संतोष कुमार यादव एवं विनय कुमार सिंह, पैरालीगल वॉलिंटियर्स को क्षेत्र में तैनात किया गया है। दोनों स्वयंसेवक तहसील सैदपुर, जखनियां तथा ग्राम न्यायालय से जुड़े क्षेत्रों के गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं।PLVs द्वारा लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि एवं इसके महत्व की जानकारी देने के साथ ही पम्फलेट और अन्य प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है। साथ ही ऐसे लोगों को आवश्यक परामर्श एवं सहायता दी जा रही है, जो अपने मुकदमों अथवा आपसी विवादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराना चाहते हैं।ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का त्वरित निस्तारण कराया जा सकता है। इससे पक्षकारों को समय और अनावश्यक अदालती प्रक्रिया से राहत मिलती है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र मामलों को लोक अदालत तक पहुंचाकर आमजन को सुलभ न्याय का लाभ दिलाना है।PLVs की टीम लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रही है और 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए आगे आने की अपील कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button