Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : शिक्षक अमृतलाल पंडो का शव तालाब में मिला, विधायक शकुंतला पोर्ते ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, जांच का दिए आदेश

शिक्षक अमृतलाल पंडो का शव तालाब में मिला, विधायक शकुंतला पोर्ते ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, जांच का दिए आदेश

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

वाड्रफनगर/बलरामपुर | प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत तुगवा में प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक अमृतलाल पंडो का शव ग्राम आसनडीह चपोता स्थित ससुराल के पास छोटे तालाब में बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक अमृतलाल पंडो अपने साला रामाशंकर पंडो के घर रुके हुए थे। बुधवार को घर के बगल में स्थित छोटे तालाब में उनका शव अज्ञात परिस्थितियों में मिला। मृतक के परिजनों में पत्नी *राजकुमारी* सहित पूरे परिवार में शोक की लहर है।

विधायक ने परिवार को दिया ढांढस
घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर विधानसभा की लोकप्रिय एवं लाडली विधायक मा. श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते जी तत्काल मृतक के निवास एवं ससुराल आसनडीह चपोता पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

विधायक महोदया ने प्रशासन को आदेश दि कि शिक्षक की मृत्यु के कारणों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा _”परिवार की इस दुखद घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो मुझे अवश्य याद करें।”_

प्रशासन से जांच के निर्देश
विधायक श्रीमती पोर्ते ने स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि मामले को गंभीरता से लेकर शीघ्र जांच पूरी कर परिजनों को न्याय दिलाया जाए।

क्षेत्रवासियों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते जी: –

त्काल संज्ञान: सूचना मिलते ही मृतक के घर एवं ससुराल पहुंचकर परिजनों से भेंट

– न्याय की मांग: प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

– परिवार के साथ: दुख की घड़ी में हर संभव मदद का आश्वासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button