छत्तीसगढ़ : बलरामपुर … बाबा धाम रवाना हुए 18 श्रद्धालुओं को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने चंदन लगाकर किया विदा श्रद्धालुओं को भेंट किया भगवा गमछा, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़
बलरामपुर … बाबा धाम रवाना हुए 18 श्रद्धालुओं को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने चंदन लगाकर किया विदा श्रद्धालुओं को भेंट किया भगवा गमछा, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं

बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत कमडीहा से बाबा धाम देवघर की यात्रा पर जा रहे 18 श्रद्धालुओं को कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने चंदन लगाकर और भगवा रंग का गमछा भेंट कर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी धार्मिक यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की।
चंदन लगाकर किया श्रद्धालुओं का सम्मान…
ग्राम पंचायत कमडीहा से 18 श्रद्धालु बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के माथे पर चंदन का तिलक लगाया और भगवा रंग का गमछा भेंट कर उनका सम्मान किया। अनिल कुशवाहा ने श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक यात्रा लोगों में आस्था, श्रद्धा और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन और सुखद यात्रा की कामना की।
बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ दल…
कमडीहा से रवाना हुआ 18 श्रद्धालुओं का दल देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करेगा। श्रद्धालुओं में बाबा धाम जाने को लेकर उत्साह नजर आया। यात्रा से पहले अनिल कुशवाहा द्वारा किए गए सम्मान से श्रद्धालुओं ने भी प्रसन्नता जताई।
धार्मिक आस्था और सामाजिक जुड़ाव का संदेश ….
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को भगवा गमछा भेंट करना धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जुड़ाव का भी संदेश देता नजर आया। अनिल कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख और धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनना सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद 18 श्रद्धालुओं का दल बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हुआ।


