Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : अब बिजली बिल की चिंता नहीं-अरूना

अब बिजली बिल की चिंता नहीं-अरूना

सूरज की रोशनी से चल रहा घर

पीएम सूर्य घर योजना से बचत के साथ राहत भी

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 14 मई 2026/ कभी हर महीने आने वाला बिजली बिल श्रीमती अरूना कश्यप के लिए चिंता का कारण बन जाता था। घर की जरूरतें बढ़ रही थीं और बिजली खर्च भी लगातार बढ़ता जा रहा था। कई बार उन्हें घरेलू बजट संभालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब उनके घर की छत पर लगा सोलर प्लांट सिर्फ बिजली नहीं बना रहा, बल्कि उनके परिवार के जीवन में राहत ला रहा है।

विकासखंड राजपुर निवासी श्रीमती अरूना कश्यप ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अपने घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट लगवाया है। अरूना कश्यप बताती हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के बारे में जानकारी मिली कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सोलर प्लांट स्थापना पर सब्सिडी दी जा रही है और विभागीय टीम भी पूरी प्रक्रिया में सहयोग करती है।
वे कहती है कि पहले लगा कि शायद यह हमारे बस की बात नहीं होगी, लेकिन जब योजना की जानकारी मिली और सहायता मिली, तब लगा कि यह भविष्य के लिए अच्छा फैसला हो सकता है। परिवार की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए उन्होंने अपने घर में सोलर पावर प्लांट लगवाने का निर्णय लिया।

सोलर प्लांट लगने के बाद उनके घर का बिजली खर्च काफी कम हो गया है। पहले जहां हर महीने अधिक बिजली बिल की चिंता रहती थी, वहीं अब उन्हें राहत महसूस हो रही है। घर में जरूरत के उपकरण आसानी से चल जाते हैं। वे कहती है कि अगर हर घर सोलर ऊर्जा अपनाएं, तो आने वाले समय में बिजली की बचत भी होगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। योजना के लिए उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्रीमती अरूना कहती है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से लोगों को सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को सोलर पावर प्लांट स्थापना पर सब्सिडी दी जाती है, जिससे आम परिवार भी सौर ऊर्जा से जुड़ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button