Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : अब पक्की छत भी, पक्की सड़क भी बदल रही जनजातीय परिवारों की तस्वीर

अब पक्की छत भी, पक्की सड़क भी बदल रही जनजातीय परिवारों की तस्वीर

पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को मिल रहा बेहतर जीवन

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 14 मई 2026/ बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चिलमा में रहने वाले श्री बिफना के लिए कभी बारिश का मौसम डर लेकर आता था। कच्ची दीवारें, टपकती छत और हर रात परिवार की चिंता यही उनकी जिंदगी का हिस्सा था। लेकिन आज उसी आंगन में एक पक्का घर खड़ा है। दीवारों पर भरोसा है, छत पर सुरक्षा है और चेहरे पर संतोष की मुस्कान। घर के सामने से गुजरती पक्की सड़क अब उनके जीवन में आए बदलाव की गवाही देती है। यह बदलाव आया प्रधानमंत्री जनमन योजना से।

कच्चे घर की चिंता से पक्के आशियाने और सड़क की सुविधा तक

विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय से आने वाले बिफना बताते हैं कि वर्षों तक वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि खुद से पक्का घर बना सकें। गांव तक पहुंचने का रास्ता भी कच्चा था, जिससे बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी। बारिश में पूरा घर भीग जाता था। बच्चों को संभालना पड़ता था। रातभर नींद नहीं आती थी कि कहीं अनहोनी न हो जाए। वे बताते है कि वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ। समय पर राशि मिली, निर्माण कार्य शुरू हुआ और धीरे-धीरे उनका सपना आकार लेने लगा। आज बिफना अपने पक्के घर में रहते है। वे बताते है कि घर के सामने बनी पक्की सड़क ने आवागमन को आसान बना दिया है। अब बाजार, अस्पताल तक पहुंचना पहले की तुलना में काफी सहज हो गया है।

खेती, मेहनत और योजनाओं ने बदली जीवन की दशा

बिफना खेती-किसानी का काम करते हैं। इस वर्ष उन्होंने 80 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। उनका श्रम कार्ड भी बना है, जिससे उन्हें श्रमिक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। परिवार ने किस्त पर ट्रैक्टर भी खरीदा है। जिससे खेतों में काम आसान हुआ है और आमदनी बढ़ने की उम्मीद भी। वे कहते है कि पहले सिर्फ गुजारा करते थे अब आगे बढ़ने की सोचते हैं। बिफना भावुक होकर कहते हैं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला, जिससे हमारा जीवन बेहतर हुआ। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार मानता हूँ।

3346 सपनों को पक्की छत देने की दिशा में आगे बढ़ता जिला

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जिले के बलरामपुर, राजपुर, शंकरगढ़ एवं कुसमी विकासखंडों को शामिल किया गया है। पक्के आवास के प्रावधान के तहत जिले में 3346 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 2718 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। पीएम जनमन योजना घर के साथ परिवार के लिए आत्मनिर्भरता की नई नींव रख रही है, जो वर्षों तक बुनियादी सुविधाओं से दूर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button