गोरखपुर : सड़कों पर गूंजी पुलिस की सायरन—खाकी निकली तो सहमे बदमाश, बेखौफ दिखा आमजन!

सड़कों पर गूंजी पुलिस की सायरन—खाकी निकली तो सहमे बदमाश, बेखौफ दिखा आमजन!
बारावफात से पहले राजघाट पुलिस का दमदार बाइक मार्च
संवेदनशील-अति संवेदनशील इलाकों में दिखा खाकी का जलवा
गोरखपुर। बारावफात त्योहार से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर राजघाट पुलिस ने ऐसा बाइक मार्च निकाला कि सड़कों पर खाकी की ताकत साफ दिखाई दी। थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ निकले मार्च के दौरान पुलिस वाहनों के सायरन गूंजते रहे और प्रमुख मार्गों से लेकर संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों तक पुलिस की मौजूदगी दिखाई दी।
पाण्डेयहाता, रॉयगंज, घंटाघर, सराय, लाल डिग्गी, मिर्जापुर चौराहा, खोखाटोला, खूनीपुर, गीता प्रेस और रेती चौराहा समेत पूरे थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सड़क पर जब खाकी वर्दी निकलती है तो अपराधियों के हौसले अपने आप पस्त हो जाते हैं। पुलिस की मौजूदगी आम आदमी के भीतर यह भरोसा पैदा करती है कि कानून उसके साथ खड़ा है और उसकी सुरक्षा में पुलिस हर वक्त मुस्तैद है। यही संदेश राजघाट पुलिस के इस बाइक मार्च में भी साफ नजर आया।
सायरन की आवाज सुनकर कई जगह लोगों का ध्यान पुलिस की ओर गया। एक पल के लिए लगा कि शायद कोई बड़ी घटना हुई है, लेकिन जब लोगों को पता चला कि यह बारावफात के मद्देनजर पुलिस का सुरक्षा मार्च है तो लोगों ने राहत की सांस ली।
योगी सरकार की पुलिस का संदेश साफ है—कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं। अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के सामने उसे झुकना ही पड़ेगा। वहीं आम जनमानस को पुलिस ने भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए खाकी हर कदम पर मौजूद रहेगी।
राजघाट पुलिस ने लोगों से बारावफात का त्योहार शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।



