गोरखपुर के घोष कंपनी चौराहे पर सावन के अंतिम सोमवार पर भव्य भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गोरखपुर के घोष कंपनी चौराहे पर सावन के अंतिम सोमवार पर भव्य भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गोरखपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर गोरखपुर के प्रसिद्ध घोष कंपनी चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे का सफल आयोजन मुख्य रूप से समाज सेवी सूरज कुशवाहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूरज कुमार यादव, पन्नालाल कुशवाहा, आकाश कुमार यादव, आकाश कुशवाहा (मायाबाजार) तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य अभिषेक कुमार यादव के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार पर शिव भक्तों की सेवा और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस भंडारे का आयोजन किया गया था। दिनभर चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रसाद प्राप्त किया।
(रिपोर्ट: संतोष कुमार यादव, दैनिक तरुण मित्र)



