Breaking Newsभारत

गोरखपुर : विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिशन का धरना स्थगित

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिशन का धरना स्थगित

गोरखपुर

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न चरणों की वार्ता में स्पष्ट लिखित आश्वासनोपरांत कैम्प कार्यालय पर आयोजित आपात बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध 26 मई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना – प्रदर्शन को ग्रीष्मावकाश तक के स्थगित किया जाता है । बैठक में प्रदेश मंत्री/ जिलाध्यक्ष तारकेश्वर शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री संजयराज सिंह, मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ल,, मंडल मीडिया प्रभारी रणधीर प्रताप शाही, मंडल कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह. जिला महामंत्री त्रिपुरारी दूबे, ज़िला कोषाध्यक्ष शिवरतन निषाद, अनूप दूबे, अजय कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button