गोरखपुर : राघव पांडेय बने पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी

राघव पांडेय बने पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी
गोरखपुर
पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग शिक्षक राघव पांडेय को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। सर्वप्रथम हरिनारायण धर दुबे जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान द्वारा मन्त्रोंच्चार करते हुए कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।जिला प्रभारी की नियुक्ति प्रांत प्रभारी भगवान दास, दुर्गेश योगी एवं राज्य कार्यकारी सदस्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने सर्व सम्मति से किया। इस मनोनयन का प्रस्ताव दीपक कुमार गुप्ता जिला प्रभारी युवा भारत द्वारा एवं अनुमोदन योगाचार्य आशीष पाण्डेय द्वारा एवं समर्थन श्रीप्रकाश सिंह महामंत्री भारत स्वाभिमान एवं अजय सिंह वरिष्ठ योग शिक्षक गोरखपुर द्वारा किया गया। इस बैठक में संगठन के विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा किया गया और अंत में शांति पाठ के द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।



