हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200वें जन्मदिवस पर भव्य आयोजन कल

हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200वें जन्मदिवस पर भव्य आयोजन कल
गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं प्रेस क्लब गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200वें जन्मदिवस के अवसर पर कल दिनांक 30 मई 2026 को गोरखपुर क्लब सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजए) के जोशीले पत्रकार सदस्य पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने के लिए लगातार बैठकें एवं तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
इस अवसर पर पत्रकार गोष्ठी, प्रतिभा सम्मान समारोह तथा प्रेस क्लब गोरखपुर के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।
गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी पत्रकार साथियों एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



