Breaking Newsभारत

गाजीपुर : अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण हेतु 50 लाख रुपये स्वीकृत, भूमि पूजन संपन्न

अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण हेतु 50 लाख रुपये स्वीकृत, भूमि पूजन संपन्न

मुख्य अतिथि सर्वानंद सिंह झुन्ना एवं विशिष्ट अतिथि दयाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी की लहर

 

गाजीपुर। जनपद के विकासखंड जखनियां अंतर्गत ग्राम सभा नसरतपुर धिरजी (रामसिंह पुर) स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने के उपरांत शुक्रवार को भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सर्वानंद सिंह झुन्ना एवं विशिष्ट अतिथि दयाशंकर सिंह के हाथों विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।भूमि पूजन कार्यक्रम सारनाथ से आए बौद्ध भिक्षुओं द्वारा पूरे विधि-विधान एवं बौद्ध परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया। पूजन-अर्चन के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को याद करते हुए सामाजिक समरसता एवं विकास का संकल्प लिया।अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण के लिए सरकार द्वारा 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से क्षेत्र को एक सुंदर एवं व्यवस्थित पार्क की सौगात मिलेगी।अंबेडकर समिति के प्रबंधक सचिव विजय सहाय ने बताया कि सरकार द्वारा प्राप्त धनराशि से पार्क का व्यापक सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके अंतर्गत सुंदर पार्क, हाल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।समिति के कोषाध्यक्ष अनिल राम ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं समिति के अध्यक्ष निरहू राम ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर पार्क एवं प्रतिमा के सुंदरीकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है तथा आने वाले समय में यह पार्क सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवानंद गोंड, समिति अध्यक्ष निरहू राम, रामजस भारती, नगीना गोंड, मुकेश चंद्र, लल्लन राज, शेख राम, चरण मास्टर, बीरबल, रामचंद्रिका, प्रताप कुमार, दुपता राम, लक्ष्मी राम, रमजान, संजय, मुकुंदराम, प्रवेश, कैप्टन पलटू राम विशुन देव, सुरेश राम, कल्पनाथ, मुन्नी राम ,प्रदीप कुमार,सहित बड़ी संख्या में ग्राम सभा के सम्मानित महिला एवं पुरुष तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button