Breaking Newsभारत

गोरखपुर में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख*असुरन पुलिस चौकी के सामने मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम

गोरखपुर में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख*असुरन पुलिस चौकी के सामने मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन पुलिस चौकी के सामने स्थित पप्पू गुप्ता की चाय की दुकान में मंगलवार सुबह अचानक सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चाय की दुकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
फायर बिग्रेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। आग लगने से दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस द्वारा मौके पर जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button