गोरखपुर में सपा की PDA जनपंचायत, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा बोले – भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी, सपा सरकार में ही मिलेगा पिछड़ों-दलितों को हक

गोरखपुर में सपा की PDA जनपंचायत, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा बोले – भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी, सपा सरकार में ही मिलेगा पिछड़ों-दलितों को हक

गोरखपुर, 31 अगस्त। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के खोराबार स्थित जमुना टोला, सुबाबाजार में रविवार को समाजवादी पार्टी की PDA जनपंचायत आयोजित की गई। कार्यक्रम पार्टी नेता गणेश पासवान के आवास पर हुआ।
जनपंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा शामिल हुए।
अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा –
> “भाजपा राज में पिछड़ों-दलितों पर लगातार अन्याय और अपमान हो रहा है। भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। जब तक भाजपा सरकार रहेगी, पिछड़ों-दलितों को न्याय नहीं मिलेगा। समाजवादी सरकार बनने पर ही सामाजिक न्याय की स्थापना होगी और पिछड़े, दलित, आदिवासी, शोषित-वंचित समाज को उनका हक, अधिकार, बराबरी का सम्मान और हिस्सेदारी मिलेगी।”
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर और अच्छे दिन का सपना दिखाकर सरकार बनाई, लेकिन किसी के अच्छे दिन नहीं आए। भाजपा राज में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी लगातार बढ़ी है।
उन्होंने जंतर-मंतर दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों-नौजवानों पर दिल्ली पुलिस ने लाठियां चलाईं और पैलेट गन की गोलियां चलाईं, और अब भाजपा सरकार लाठी-गोली चलाने वालों को बचाने में लगी है। यह सरकार गरीब, किसान, नौजवान, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक विरोधी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने की, जबकि संचालन जितेंद्र यादव ने किया।
इस मौके पर जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी, दयाशंकर निषाद, रामजतन यादव, राजेश पासवान, मनोरंजन यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



