गोरखपुर में ‘पूर्वांचल LPG वितरक महासम्मेलन 2026’ का आयोजन, 500 से अधिक वितरक होंगे शामिल

गोरखपुर में ‘पूर्वांचल LPG वितरक महासम्मेलन 2026’ का आयोजन, 500 से अधिक वितरक होंगे शामिल
गोरखपुर। LPG डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (LDAI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.एस. शर्मा के नेतृत्व में 12 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे प्रेस क्लब, गोरखपुर में ‘पूर्वांचल LPG वितरक महासम्मेलन-2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस महासम्मेलन में पूर्वांचल के प्रमुख जिलों—गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और बलरामपुर से इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के लगभग 500 एलपीजी वितरक हिस्सा लेंगे।
एलपीजी वितरकों के कमीशन, NFR, जबरन सेल व्यवस्था, वेंडर व्यवस्था और व्यावसायिक गैस की निर्बाध आपूर्ति जैसे विषयों पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।
बुकिंग व्यवस्था में समानता: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लागू 25 दिन एवं 45 दिन की अलग-अलग बुकिंग व्यवस्था को समाप्त कर सभी के लिए एक समान व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई जाएगी।
उपभोक्ता हित व चुनौतियां: कंपनी की नीतियों से उपभोक्ताओं के हो रहे शोषण को समाप्त करने और सरकार द्वारा निजी PNG को बढ़ावा देने की नीति से उत्पन्न हो रही चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज: अधिकारियों के खिलाफ बढ़ते आक्रोश और भ्रष्टाचार की शिकायतों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि वितरकों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उपभोक्ता हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।



