Breaking Newsभारत

गोरखपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी बदमाश गुड्डू ढाढ़ी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गोरखपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी बदमाश गुड्डू ढाढ़ी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गोरखपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीपीगंज थाना पुलिस और SWAT टीम की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त गुड्डू ढाढ़ी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पीपीगंज क्षेत्र के सिसई पुल के पास घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

अवैध हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .12 बोर देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद किया है।

गुड्डू ढाढ़ी पीपीगंज थाने में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित* था। उस पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button