गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी का सख्त रुख

गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी का सख्त रुख
रास्ते के विवाद में महिला की शिकायत पर लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार को निलंबित करने का आदेश
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख देखने को मिला। एक महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उसके आवागमन के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है।
महिला की शिकायत सुनने के बाद सीएम योगी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि महिला को रास्ता उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने मामले में लापरवाही बरतने पर संबंधित लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार को निलंबित करने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री के इस सख्त रुख के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएम योगी ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

