Breaking Newsभारत

गोरखपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आई डीजे ट्रॉली, युवक की मौके पर मौत

गोरखपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आई डीजे ट्रॉली, युवक की मौके पर मौत

​गोरखपुर। पिपराइच रोड स्थित तुर्रा नाला के पास कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्रद्धालुओं के साथ चल रही एक डीजे ट्रॉली ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट (11KV) की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। ट्रॉली में करंट उतरने से एक युवक की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि जंगल औराही निवासी 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
​हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
​अत्यधिक ऊँचाई बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली पर डीजे सिस्टम को काफी ऊँचाई पर बांधा गया था। तुर्रा नाला के समीप पहुँचते ही डीजे का ऊपरी हिस्सा सड़क पार कर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तार टकराते ही पूरी ट्रॉली में भयानक करंट दौड़ गया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button