गोरखपुर में आज नगर आयुक्त तमाम अधिकारियों के साथ गोरखनाथ मंदिर से लच्छीपुर, बरगदवा, मोहरीपुर होते हुए महेशरा तक बड़े नाले की सफाई का निरीक्षण किया।

गोरखपुर में आज नगर आयुक्त तमाम अधिकारियों के साथ गोरखनाथ मंदिर से लच्छीपुर, बरगदवा, मोहरीपुर होते हुए महेशरा तक बड़े नाले की सफाई का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त श्री प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता श्री अमरनाथ, जोनल सेनेटरी अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त द्वारा डी आर केमिकल पुलिया पर खुले नाले की बैरिकेडिंग कराने एवं नाले पर स्लैब डालने हेतु अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया। यहां पर नाले का बहाव रुका हुआ पाया गया, जिस पर नगर आयुक्त द्वारा नाले में जमा सिल्ट निकलवाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात नगर आयुक्त द्वारा zudio के बगल से द्वारिकापुरी कॉलोनी होते हुए रोहिणी नदी में जाने वाले ह्यूम पाइप का निरीक्षण किया गया एवं जगह जगह खुले नाले पर स्लैब रखवाने एवं ह्यूम पाइप की सफाई हेतु निर्देशित किया गया।