Breaking Newsभारत

गोरखपुर में अनावश्यक विद्युत कटौती एवं विद्युत फाल्ट पर सख्त हुये कमिश्नर‘‘ लगाई फटकार

गोरखपुर में अनावश्यक विद्युत कटौती एवं विद्युत फाल्ट पर सख्त हुये कमिश्नर‘‘ लगाई फटकार

मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा एवं जिलाधिकारी, गोरखपुर दीपक मीणा द्वारा आयुक्त सभागार में गोरखपुर जनपद के विद्युत विभाग के आला अधिकारियों एवं एस0डी0ओ0, सहायक अभियन्ताओं तथा अवर अभियन्ताओं के साथ बैठक करते हुये उन्हें सचेत किया गया कि अनावश्यक विद्युत कटौती न की जाये तथा किसी भी विद्युत फाल्ट की सूचना मिलते ही त्वरित गति से उसको ठीक किया जाये। बढ़ती गर्मी एवं ओवर लोडिंग के कारण गोरखपुर महानगर के कई क्षेत्रों में रात्रि में प्रायः विद्युत फाल्ट हो रहे है, जिसके प्रति विद्युत विभाग के जिम्मेदार अभियन्ता समय से कार्यवाही नहीं कर रहे हैं तथा पब्लिक के फोन भी रिसीव नहीं करते हैं, जिसको लेकर मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने कड़ी फटकार लगाते हुये सचेत किया कि सभी अभियन्ता, एस0डी0ओ0, ए0ई0 एंव जे0ई यदि जन प्रतिनिधियों एवं पब्लिक का फोन रिसीव नहीं करते हैं तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की संस्तुति शासन से कर दी जायेगी। मुख्य अभियन्ता, विद्युत पंकज अग्रवाल तथा अधीक्षण अभियन्ता श्री रंजीत चौधरी को मण्डलायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि जोनल आफिस में एक कंट्रोल रूम की तत्काल स्थापना की दी जाये, जिसमें एस0डी0ओ0/ए0ई0 स्तर के अधिकारी, एक मजिस्ट्रेट तथा एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी राउण्ड दी क्लाक लगा दी जाये। साथ ही कंट्रोल रूम का नम्बर सार्वजनिक कर दिया जाये, जिससे कि किसी भी आम जन को यदि केाई समस्या है तो वहां वह सीधे नोट करा सके। साथ ही यह भी हिदायत दी कि समस्या का पता चलने पर रिस्पान्स टाईम को कम किया जाये और कोई बहाना न बनाया जाये। समस्या को ठीक करने के लिये इमरजेन्सी गैंग की संख्या बढ़ा दी जाये। इसमें यदि कोई कोताही बरती जायेगी तो सम्बन्धित एजेन्सी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की जायेगी। जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होते है, उन्हें त्वरित गति से बदला जाये। आगामी मौसम आंधी पानी का है, जिसमें अधिक समस्यायें आ सकती है, इसके लिये अभी से तैयारी रखी जाये। मुख्य अभियन्ता विद्युत पंकज अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि सब स्टेशन वार व्हाट्सप ग्रुप बने है, जिसमें उस क्षेत्र के सभासद तथा सम्मानित नागरिक जुड़े हुये हैं। जोनल स्तर पर आज ही कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जिसका नम्बर 9415737209 होगा। जिलाधिकारी, गोरखपुर दीपक मीणा द्वारा विद्युत अभियन्ताओं से अपेक्षा की गयी कि वे अपना मोबाइल ऑन रखे तथा जन प्रतिनिधियों एवं आम जनता का फोन अवश्य रिसीव करें। किसी भी समस्या के निराकरण हेतु रिस्पान्स टाइम को कम करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button