Breaking Newsभारत

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 18 सीनियर छात्र सस्पेंड, लगा भारी जुर्माना

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 18 सीनियर छात्र सस्पेंड, लगा भारी जुर्माना

बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 2025 बैच के जूनियर छात्रों को प्रताड़ित करने के आरोप में कॉलेज प्रशासन ने 18 सीनियर छात्रों को एक महीने के लिए निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है और उन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

​शिकायत के अनुसार, 12 से 14 मई की रात राजेंद्र हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़ित छात्रों ने आरोप लगाया कि सीनियर छात्र अक्सर हॉस्टल में आकर उन्हें घंटों तक जबरन खड़ा रखते हैं, उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और उन्हें डराते-धमकाते हैं।

​यह गंभीर मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़ित छात्रों ने नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) और यूजीसी (#UGC) को ईमेल के जरिए लिखित शिकायत भेजी। ईमेल में रैगिंग करने वाले 18 छात्रों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज थे। इस शिकायत के बाद NMC ने कॉलेज प्रशासन को तत्काल जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

#NMC के सख्त निर्देशों के बाद प्रिंसिपल डॉ. रामकुमार जायसवाल की अध्यक्षता में एंटी-रैगिंग कमेटी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई। घटना की पुष्टि होने और पूछताछ के बाद प्रशासन ने दोषी पाए गए 18 सीनियर छात्रों को एक महीने के लिए कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया। इनमें 2024 बैच के 10 छात्र, तथा 2023 और 2022 बैच के छात्र शामिल हैं। प्रत्येक दोषी छात्र पर 25,000 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। इसी मामले में सीनियरों का साथ देने वाले 5 अन्य छात्रों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। वहीं, दो रेजिडेंट छात्राओं को चेतावनी नोटिस (Warning Notice) जारी किया गया है।

कॉलेज प्रशासन ने सभी आरोपी छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें सख्त हिदायत दी है और चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
​बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि संस्थान में रैगिंग के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है और छात्रों के अनुशासन व सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। ​

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button