Breaking Newsभारत

लखनऊ को मिलेगी कूड़े के ढेर से मुक्ति! मा. मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने किया भैंसौरा में आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन (FCTS) का भव्य उद्घाटन!

लखनऊ को मिलेगी कूड़े के ढेर से मुक्ति! मा. मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने किया भैंसौरा में आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन (FCTS) का भव्य उद्घाटन!

​आज लखनऊ के स्वच्छता अभियान में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। जोन-4 के भैंसौरा में आधुनिक फिक्स्ड कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (FCTS) का उद्घाटन माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री, आदरणीय श्री ए.के. शर्मा जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।

यह अत्याधुनिक ट्रांसफर स्टेशन लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था को न केवल सुदृढ़ और आधुनिक बनाएगा, बल्कि शहर के कचरा प्रबंधन और निस्तारण को एक नई, प्रभावी दिशा भी देगा।
​इस गरिमामयी अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति:
​श्रीमती ममता रावत जी (स्थानीय पार्षद)
​श्री संजय सिंह राठौर जी (पार्षद)
​श्रीमती मधुबाला त्रिपाठी जी (पार्षद)
​श्री गौरव कुमार जी (नगर आयुक्त)
​एवं अन्य गणमान्य नागरिक व क्षेत्र की सम्मानित जनता।
​हमारा संकल्प: लखनऊ को देश का सबसे स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button