Breaking Newsभारत

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही!

गोरखपुर 

बीआरडी मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही!

माइक्रोबायोलॉजी नमूना संग्रह केंद्र पर सुबह से लटका रहा ताला, मरीज और तीमारदार परेशान

गोरखपुर। पूर्वांचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। माइक्रोबायोलॉजी नमूना संग्रह केंद्र 10-B पर सुबह करीब 10 बजे तक ताला लटका रहा, जिससे जांच कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह से कई मरीज रिपोर्ट लेने और जांच के लिए लाइन लगाए रहे, लेकिन केंद्र बंद होने के कारण किसी का काम नहीं हो सका। गर्मी और बीमारी से जूझ रहे मरीज जमीन पर बैठकर कर्मचारियों के आने का इंतजार करते रहे।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि “माइक्रोबायोलॉजी नमूना संग्रह केंद्र 10-B” के बाहर ताला बंद है, जबकि यह विभाग गंभीर बीमारियों की जांच और रिपोर्ट से जुड़ा महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यही नहीं, दीवार पर लगे बोर्ड में एचआईवी और अन्य संक्रमणों की जांच संबंधी सेवाओं का भी उल्लेख है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे कर रही है, तब बीआरडी मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े संस्थान में इस तरह की अव्यवस्था कई सवाल खड़े करती है। मरीजों का आरोप है कि समय पर कर्मचारी और डॉक्टर नहीं पहुंचते, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज का माइक्रोबायोलॉजी विभाग पूर्वांचल में महत्वपूर्ण जांच सेवाओं के लिए जाना जाता है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर मरीजों की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस लापरवाही पर कार्रवाई करेगा या फिर मरीजों की परेशानियां इसी तरह जारी रहेंगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button