Breaking Newsभारत

गोरखपुर पहुंच रहे गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

गोरखपुर पहुंच रहे गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

​गोरखपुर/लखनऊ: गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद त्रिपाठी जी आज गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर रहे हैं और कल प्रातः (गुरुवार) वहां पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सनातन समाज में भारी उत्साह का माहौल है।
​गोरखपुर आगमन के दौरान संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों, देशव्यापी विस्तार और सनातन हित से जुड़े विभिन्न सामाजिक व धार्मिक विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री संतोष मिश्रा जी ने बताया कि गोरक्षनाथ सनातन संघ निरंतर सनातन संस्कृति के संरक्षण, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक एकता के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। श्री विनोद त्रिपाठी जी के कुशल नेतृत्व में संगठन देशभर में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

​महंत श्री संतोष मिश्रा जी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गोरखपुर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत करें और बैठक को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button