Breaking Newsभारत

गोरखपुर नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा: पार्षदों ने लगाया भेदभाव का आरोप, बोले- चुनिंदा वार्डों में ही दिया जा रहा बजट

गोरखपुर नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा: पार्षदों ने लगाया भेदभाव का आरोप, बोले- चुनिंदा वार्डों में ही दिया जा रहा बजट

*गोरखपुर, 9 सितंबर।* गोरखपुर नगर निगम सदन की 22वीं बोर्ड बैठक बुधवार सुबह 11 बजे सदन हॉल में शुरू हुई। बैठक की शुरुआत पिछली बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि और नगर निगम से जुड़े विभिन्न विभागों के कामकाज पर चर्चा के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में हंगामा शुरू हो गया।

कई वार्डों के पार्षदों ने नगर निगम पर विकास कार्यों में पक्षपात और भेदभाव का आरोप लगाया। पार्षदों का कहना था कि चुनिंदा पार्षदों के इलाके में ही विकास कार्य के लिए बजट जारी किया जा रहा है, जबकि उनके वार्डों की अनदेखी की जा रही है।

विरोध जताते हुए पार्षदों ने सदन में कागज भी लहराए।

पार्षदों के मुताबिक, नगर निगम बोर्ड निधि से चुनिंदा वार्डों में काम कराने के लिए जो लिस्ट जारी की गई है, उसमें पक्षपात किया गया है। इसी को लेकर बाकी पार्षद अपने-अपने वार्ड में काम न होने का मुद्दा उठाते हुए हंगामा करने लगे। सदन में कुछ देर तक शोर-शराबा चलता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button